[ad_1]

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स
– फोटो : Instagram
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 से जल्दी बाहर होने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल जारी है। ग्रुप स्टेज में अमेरिका और फिर भारत से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई। इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों ने बाबर आजम और उनके साथियों की जमकर आलोचना की। खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने अपने खिलाड़ियों को खरी खोटी सुनाई है और हर पाकिस्तानी क्रिकेटर को लपेटे में लिया है। अब पाकिस्तान के ही एक दिग्गज अतीक-उज-जमान ने खिलाड़ियों के अभियान पर सवाल उठाए हैं।
[ad_2]
Source link