Home Breaking News Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सब ‘मंगल’, सेंसेक्स पहली बार 78000 पार, निफ्टी 23700 पार कर नए शिखर पर

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सब ‘मंगल’, सेंसेक्स पहली बार 78000 पार, निफ्टी 23700 पार कर नए शिखर पर

0
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सब ‘मंगल’, सेंसेक्स पहली बार 78000 पार, निफ्टी 23700 पार कर नए शिखर पर

[ad_1]

Sensex Closing Bell Share Market Closing Bell Share Market News and Updates

शेयर बाजार नए ऑल टाइम हाई पर
– फोटो : amarujala.com

विस्तार


निजी क्षेत्र के बैंकों के शानदार प्रदर्शन से घरेलू शेयर बाजार ने दो दिनों की सुस्ती के बाद मंगलवार को बड़ी छलांग लगाई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अपने नए सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। बाजार में यह बढ़त एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती से आई।

मंगलवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान 824 अंकों यानी 0.87% की बढ़त हासिल करते हुए 78,164.71 के नए हाई पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 216 अंकों या 0.91% की बढ़त के साथ 23,754.15 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबारी सेशन के आखिर में सेंसेक्स 712 अंकों की बढ़त के साथ 78,053.52 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 83.46 अंक मजबूत होकर 23,721.30 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के कारण निफ्टी बैंक भी 965 अंक या 2% की बढ़त के साथ नए लाइफटाइम हाई 52,669.30 पर पहुंच गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here