[ad_1]
06:34 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी।
06:32 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। वहीं, अर्शदीप सिंह को चोट लगी है। रोहित ने बताया कि यह चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हो जाएंगे। इन तीनों की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को बाहर कर ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को मौका दिया गया है।
Huddle time! 👍👍#TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/gYUjMQTwOB
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022
06:23 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: आज ऋषभ पंत का बर्थडे
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है। वह आज के दिन को खास बनाना चाहेंगे। कोहली और राहुल के न खेलने पर पंत कप्तान रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।
06:16 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: मेहमान टीम भी गेंदबाजी में करना चाहेगी सुधार
भारतीय गेंदबाजों के जैसा ही हाल मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका का है। उनके तेज गेंदबाजों ने गुवाहाटी के उमस भरे मौसम में खूब रन लुटाए। कई फुलटॉस गेंदें फेंकीं, जिन पर भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। मेहमान टीम अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगी।
सीरीज गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया है। डेविड मिलर ने शतक जड़ा, तो विश्वकप से पहले क्विंटन डि कॉक ने भी अच्छे रन बनाए। टीम की सबसे बड़ी चिंता है कि उनके कप्तान तेम्बा बावुमा के बल्ले से इस सीरीज में रन नहीं निकल रहे हैं।
Guwahati ✅#TeamIndia have arrived at Indore for their final T20I against South Africa. #INDvSA pic.twitter.com/c55OMTaa9E
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022
06:16 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: खिलाड़ियों का सुधरा स्ट्राइक रेट
अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज जीती है। 12 महीने पहले यूएई में हुए टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम शुरुआती दौर में बाहर हो गई थी। इस बार टीम में सुधार दिख रहा है। एशिया कप के बाद शीर्ष भारतीय बल्लेबाजी में भी सुधार हुआ है।
रविवार को हुए मैच में केएल राहुल ने अपना स्ट्राइक रेट सुधारा। विराट कोहली ने 140 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। कप्तान रोहित ने भी पहले ऑस्ट्रेलिया और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रभावी पारी खेली है।
06:15 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: खेल सकते हैं शाहबाज
टीम में कोई रिजर्व बल्लेबाज नहीं होने से शाहबाज अहमद को टीम में मौका मिल सकता है। मोहम्मद सिराज या उमेश यादव में से किसी एक गेंदबाज को भी खिलाया जा सकता है। ऋषभ पंत को इस सीरीज में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है। दिनेश कार्तिक ने दूसरे मैच में सात गेंदें खेलीं। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों को ऊपरी क्रम में खिलाया जा सकता है।
06:14 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: मुंबई में छह को टीम के साथ जुड़ेंगे कोहली और राहुल
बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने अपने प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया है। कोहली जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। विश्वकप के लिए भारतीय टीम छह अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। विराट और राहुल गुरुवार को ही मुंबई में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
06:13 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA Live: कौन करेगा ओपनिंग?
16 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे विश्वकप से पहले अंतिम टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की असली परीक्षा होनी है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल को तीसरे मैच से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऋभष पंत या सूर्यकुमार यादव पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इंदौर में इससे पहले दो टी-20 मैच 2017 और 2020 में श्रीलंका के खिलाफ खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।
06:09 PM, 04-Oct-2022
IND vs SA 3rd T20 Live: द. अफ्रीका के ओपनर्स मैदान में, पहले ओवर में बाल-बाल बचे डिकॉक
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आज का मैच जीतकर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप करने उतरेगी। टीम इंडिया में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। विराट कोहली और केएल राहुल को आज आराम दिया जा सकता है। श्रेयस अय्यर और शाहबाज अहमद को मौका मिल सकता है।
[ad_2]
Source link