[ad_1]

JEE Main 2023
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक करीब डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं हालांकि पिछले दो-तीन दिन में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या घटी है। ऐसा माना जा रहा है कि स्टूडेंट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बोर्ड पात्रता प्रतिशत को लेकर स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई एडमिशन के नोटिफिकेशन के बाद बोर्ड पात्रता को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है। देश में लाखों विद्यार्थी ऐसे सामने आ रहे हैं जो बोर्ड पात्रता पूरी नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे में उन्हें आईआईटी व एनआईटी जैसे समकक्ष संस्थानों में प्रवेश से वंचित होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : JEE Main 2023 Exam Date: जेईई मेन परीक्षा तारीखों का एलान, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
[ad_2]
Source link