[ad_1]

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा के खिलाफ साजिश रची है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जडेजा ने पांच विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां फाइव विकेट हॉल (पारी में पांच विकेट) रहा। जडेजा ने मैच में 22 ओवर गेंदबाजी की और अपनी फिरकी में कंगारू बल्लेबाजों को उलझाए रखा। हालांकि, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट या यूं कहें सीरीज के पहले दिन ही बड़ा विवाद सामने आ रहा है। रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी से डरकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची है। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
[ad_2]
Source link