Home Breaking News ‘ये तो मुगल लग रहे हैं…’, ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान

‘ये तो मुगल लग रहे हैं…’, ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान

0
‘ये तो मुगल लग रहे हैं…’, ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान

[ad_1]

पिछले काफी समय से प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष चर्चा में बनी हुई है। राम नवमी के मौके पर जब आदिपुरुष के मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर साझा किया था तब वह खूब चर्चा में था। इसके बाद उस पोस्टर पर जमकर सवाल उठाए गए और विवाद भी हुआ है। पोस्टर को लेकर कई जगह मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अब आज हनुमान जयंती के खास मौके पर सुबह-सुबह मेकर्स ने इस फिल्म से हनुमान का नया लुक साझा किया है। जिसके बाद से यह पोस्टर एक बार फिर ट्रोल्स को निशाने पर आ गया है।




आदिपुरुष से सामने आए नए पोस्टर में देवदत्त नागे बजरंगबली के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में प्रभास भगवान राम के किरदार में दिख रहे हैं। पोस्टर को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’


नया पोस्टर देखने के बाद लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।  एक यूजर ने लिखा, ‘हनुमान जी नहीं लग रहे ये मौलवी लग रहे हैं।’ वहीं दूसरे शख्स ने कहा, ‘लंबी दाढ़ी और बिना मूंछ के हनुमान, मजाक उड़ाया जा रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सच कहूं तो यह बहुत बुरा है।’ एक और शख्स का कहना है, ‘ये तो मुगल लग रहे हैं।’


बता दें कि रामनवमी के मौके पर रिलीज हुए आदिपुरुष के पोस्टर को लेकर मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। संजय दीनानाथ तिवारी नाम के शख्स ने साकीनाका पुलिस स्टेशन में प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष के प्रोड्यूसर, कलाकार और डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पोस्टर में रामचरित मानस के चरित्रों को अनुचित तरीके से दिखाया गया है, इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here