Home Breaking News Titanic Submersible: टाइटन पनडुब्बी का मलबा हुआ बरामद, इसमें मारे गए यात्रियों के अवशेष मिलने की उम्मीद

Titanic Submersible: टाइटन पनडुब्बी का मलबा हुआ बरामद, इसमें मारे गए यात्रियों के अवशेष मिलने की उम्मीद

0
Titanic Submersible: टाइटन पनडुब्बी का मलबा हुआ बरामद, इसमें मारे गए यात्रियों के अवशेष मिलने की उम्मीद

[ad_1]

titanic submersible titan submarine wreckage found in canada human remains inside

कनाडा से मिला पनडुब्बी का मलबा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


समुद्री विशेषज्ञों ने समुद्र में तैरता हुआ पनडुब्बी का मलबा बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह मलबा, बीते दिनों अटलांटिक महासागर में लापता हुई टाइटन पनडुब्बी का हो सकता है। ऐसी भी संभावना है कि इस मलबे में पनडुब्बी हादसे में मारे गए यात्रियों के अवशेष भी बरामद हो सकते हैं। बुधवार को यूएस कोस्ट गार्ड ने यह जानकारी दी। 

मेडिकल प्रोफेशनल करेंगे मलबे की जांच

यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि अमेरिका के मेडिकल प्रोफेशनल इस मलबे की जांच करेंगे और यह पता लगाएंगे कि इसमें इंसानी अवशेष हैं या नहीं। बता दें कि ओशनगेट एक्सपीडिशन कंपनी द्वारा संचालित पनडुब्बी टाइटन में पांच लोग सवार होकर अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे। जो लोग टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे, उनमें ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल हेनरी, पाकिस्तानी ब्रिटिश अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान दाऊद और ओशनगेट कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश शामिल थे। हालांकि 18 जून को उनकी पनडुब्बी लापता हो गई। बाद में यूएस कोस्ट गार्ड ने बयान जारी कर बताया कि पनडुब्बी में अंतस्फोट (Implosion) हो गया और उसमें सवार पांचों यात्री मारे गए।

ये भी पढ़ें- Titan Submarine Update: क्या टाइटन पनडुब्बी के डूबने के पीछे थी किसी की साजिश? रोका गया सर्च अभियान

यूएस कोस्ट गार्ड कर रहे जांच

पनडुब्बी के मलबे की तलाश की जा रही थी। अब पूर्वी कनाडा के समुद्र में पनडुब्बी का मलबा बरामद हुआ है। इसके बाद पनडुब्बी के लिए जारी सर्च अभियान बंद कर दिया गया है। कनाडा के समुद्र से बरामद मलबे को अमेरिका के बंदरगाह ले जाया गया है। जहां बड़ी सावधानी से इस मलबे से इंसानी अवशेष तलाश किए जाएंगे। इस पनडुब्बी हादसे की जांच के लिए अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने एक उच्च स्तरीय जांच शुरू की है, जिसे मरीन बोर्ड ऑफ इन्वेस्टिगेशन नाम दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी हादसे के बारे में पता लगाने के लिए बहुत काम किया जाना बाकी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो।    

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here