Home Sports विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी, तमाम दिग्गजों को छोड़ा पीछे

विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी, तमाम दिग्गजों को छोड़ा पीछे

0
विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी, तमाम दिग्गजों को छोड़ा पीछे

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का डंका इंटरनेशनल क्रिकेट में बजता है. साउथ अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा अंजाम दे डाला जिसे इससे पहले कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था. विराट ने सेंचुरियन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक ऐसा कीर्तिमान बनाया जिसके बाद कुमार संगकारा, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज पीछे रह गए.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त हासिल करने की उम्मीद थी. मेजबान टीम ने पहले दिन टॉस जीता और गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में महज 245 रन पर समेट दिया. इसके बाद डीन एल्गर के 185 रन की मैराथन पारी की बदौलत 408 रन बनाए और 163 रन की अहम बढ़त बनाई. भारत को दूसरी पारी में भी दो शुरुआती झटके लगे और एक बार फिर विराट कोहली ने टीम को संभाला. इस पारी के दौरान उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 7वीं बार 2000 से ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

विराट कोहली ने रचा इतिहास
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में 2000 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. अब तक श्रीलंका के कुमार संगकारा के साथ 6 बार इस कारनामे को अंजाम देकर उनके साथ खड़ा विराट अब इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा बार एक कैलेंडर ईयर में 7 बार 2000 से ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली ने सारे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.

विराट कोहली ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे
श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 6 बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 या इससे ज्यादा रन बनाए थे. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यह कमाल 5 बार किया था जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी 5 बार ऐसा किया था. साउथ अफ्रीका के जैक कालिस, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 4-4 बार ऐसा किया था.

Tags: India vs South Africa, Kumar Sangakkara, Sachin tendulkar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here