Home Breaking News Nitish Kumar Meets PM Modi: नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, NDA में वापसी के बाद पहली बार मिले

Nitish Kumar Meets PM Modi: नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, NDA में वापसी के बाद पहली बार मिले

0
Nitish Kumar Meets PM Modi: नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, NDA में वापसी के बाद पहली बार मिले

[ad_1]

Chief Minister of Bihar Nitish Kumar met Prime Minister narendra modi Know all about it

Nitish Kumar Meets PM Modi
– फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी और बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।

दरअसल, बिहार में 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर नई सरकार बनाई थी। इससे पहले बिहार में 2020 में भी दोनों दलों ने साथ आकर सरकार बनाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह पीएम से नीतीश की औपचारिक मुलाकात है।

2020 में भाजपा फिर राजद का हाथ थामा

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के साथ सरकार बनाने का जनादेश लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमान संभाली थी, लेकिन बीच में उन्होंने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया था। 

केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोला

राजद के साथ महागठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीनों बाद सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर के भाजपा-विरोधी दलों का गठजोड़ शुरू किया था। उन्होंने पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक कराई थी।

28 जनवरी को एनडीए में वापसी

एक वक्त नीतीश को विपक्षी एकता का सूत्रधार कहा जा रहा था, लेकिन फिर अचानक महागठबंधन की परिस्थितियों को असामान्य बताते हुए नीतीश कुमार ने घर वापसी की तरह भाजपा के कमल में रंग भर दिया। बिहार में 28 जनवरी को वापस एनडीए की सरकार ने शपथ ली। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here