Home Breaking News Harda Blast News Live: हरदा में ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान खत्म, सीएम पहुंचे हरदा, महिलाओं ने रोका काफिला

Harda Blast News Live: हरदा में ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान खत्म, सीएम पहुंचे हरदा, महिलाओं ने रोका काफिला

0
Harda Blast News Live: हरदा में ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान खत्म, सीएम पहुंचे हरदा, महिलाओं ने रोका काफिला

[ad_1]

05:30 PM, 07-Feb-2024

हरदा को दहला देने वाले धमाके के आरोपी राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान उर्फ मन्नी पटेल को सीजीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है। 

05:25 PM, 07-Feb-2024


आक्रोशित महिलाओं ने सीएम के काफिले को भी रोक लिया।
– फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने रोका सीएम का काफिला

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का दौरा करने गए सीएम मोहन यादव को लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। शाम 4 बजे वे हरदा आए। सबसे पहले वे घायलों से मिलने अस्पताल गए। इसके बाद घटना स्थल पर गए। जब वे लौट रहे थे तो महिलाओं ने उनका वाहन रोकने की कोशिश की। सीएम गौशाला में बने राहत कैम्प में भी जाने वाले थे, लेकिन विरोध के चलते अफसर उन्हें हेलीपेड ले गए। वहां से वे उज्जैन के लिए रवाना हुए। हालांकि सीएम का कहना है कि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि लोग याद रखेंगे। 

 

04:47 PM, 07-Feb-2024


हरदा में मुख्यमंत्री ने मरीजों से मुलाकात की।
– फोटो : अमर उजाला

हवाई सर्वेक्षण किया, घायलों से मिले सीएम

हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलिकॉप्टर से दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हादसे की स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और नुकसान को समझने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हरदा जिला अस्पताल में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना। उनसे हादसे की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों व अधिकारियों को सभी घायलों को उचित देखभाल मुहैया करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। वहां अधिकारियों से समझा कि हादसा कैसे हुआ और कैसे इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है। 

03:36 PM, 07-Feb-2024


हरदा के दिवंगतों को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई।
– फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरदा के लिए रवाना, भाजपा ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से हरदा के लिए रवाना होने से पहले भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में हरदा हादसे में दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद गजेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।

 

02:24 PM, 07-Feb-2024


पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला

आरोपियों को सिवनी मालवा से ले गए हरदा 

हरदा पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों सोमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और सुपरवाइजर रफीक खान को पुलिस ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में गिरफ्तार किया थआ। तीनों आरोपियों को बुधवार सुबह करीब पांच बजे सिवनी मालवा थाने लाया गया था। इसके बाद हरदा पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब सवा बजे जाने के लिए कस्टडी में लिया है। हरदा पुलिस दो निजी वाहनों में तीनों आरोपियों को हरदा लेकर जाएगी। आरोपियों का मेडिकल कराया जाएगा। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को सुरक्षा की दृष्टि से सिवनी मालवा थाने में रखा गया था।  

02:18 PM, 07-Feb-2024


संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा पत्रकारों से बात करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला

दो लाइसेंस थे निरस्त

नर्मदापुरम के कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि सोमेश फायर वर्क्स की फैक्टरी के दो लाइसेंस निरस्त किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशऩ पूरा हो चुका है। फैक्टरी के चार लाइसेंस में दो लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित किए गए थे। 300KG के एल-5 लाइसेंस वैध थे। 15KG के दो लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित थे। यह निलंबन नहीं हटा था। जिस जमीन पर फैक्टरी चलाई जा रही थी, उसमें आधे क्षेत्र में कृषि और आधे में कारोबार की इजाजत थी। फैक्टरी के बेसमेंट को स्टॉक रखने के लिए छोटा-सा हिस्सा बनाया था। उस हिस्से में पानी और मुरम भरी मिली है। 11 लोगों की मौत हुई है। एक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। 32 टैंकर और 12 पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशऩ चलाया गया है।  

01:42 PM, 07-Feb-2024

दो बार विस्फोट नहीं होता तो घटना बेहद बड़ी हो सकती थीः सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्टरी में आग और ब्लास्ट की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दो बार विस्फोट नहीं होता तो यह घटना बेहद बड़ी हो सकती थी। पहले अलार्मिंग विस्फोट हुआ, जिससे अधिकांश लोग बाहर निकल गए। भाजपा सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया। इससे किसी भी पीड़ित को कोई परेशानी नहीं हुई। जब घटनाक्रम हुआ, तब कैबिनेट चल रही थी। हमने तत्काल वरिष्ठ मंत्री को दुर्घटनास्थल पर भेजा और स्थिति को संभाला। अभी कुछ देर बाद मैं भी हरदा जा रहा हूं।

01:05 PM, 07-Feb-2024


हरदा के पीड़ितों का हालचाल जानने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल हमीदिया पहुंचे।
– फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पहुंचे हमीदिया, मरीज़ों का कुशल क्षेम पूछा

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों से मुलाक़ात की। कुशल क्षेम की जानकारी ली। उन्होंने मरीज़ के परिजन को ढाढ़स बंधाया और आश्वासन दिया कि इलाज में कोई कोर-कसर बाक़ी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मरीज़ के चल रहे उपचार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिए। हमीदिया हॉस्पिटल में वर्तमान में 27 हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 7 महिलाएं और 20 पुरुष हैं। 11 मरीजों की सर्जरी की गई है। 26 मरीज अब स्टेबल हैं। एक मरीज आईसीयू में उपचाररत हैं।  आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथौड़े, डीन मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ सलिल भार्गव, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ आशीष गोहिया उपस्थित थे। 

12:09 PM, 07-Feb-2024

पटाखा फैक्टरियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को हरदा हादसे के बाद कलेक्टर्स के साथ मीटिंग की थी। उनसे एक दिन में अपने-अपने जिले की रिपोर्ट बनाने को कहा था। पटाखा फैक्टरियों के संचालन को लेकर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इंदौर, रीवा, भोपाल समेत कई जिलों में जिला प्रशासन की टीमों ने पटाखा फैक्टरियों की जांच की। रिपोर्ट मिलने के बाद मध्य प्रदेश सरकार पटाखा फैक्टरियों पर कार्रवाई कर सकती है।  

हरदा में घटनास्थल पहुंची फोरेंसिंक टीम

फोरेंसिंक टीम हरदा में पटाखा फैक्टरी तक पहुंच गई है। उसने वहां नमूने जुटाए हैं। इसी तरह उन मकानों का भी जायजा लिया, जिन्हें पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से नुकसान पहुंचा है। संभाग कमिश्नर, आईजी और हरदा कलेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।  

 

11:37 AM, 07-Feb-2024


हरदा में मरीजों का हालचाल जानते जीतू पटवारी।
– फोटो : अमर उजाला

जीतू पटवारी ने जाना मरीजों का हाल 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा एवं अन्य नेताओं के साथ हरदा पहुंचे। उन्होंने हरदा के अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना। उनसे हादसे की जानकारी भी ली। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी दो विधायकों की एक समिति बनाई थी। जीतू पटवारी ने भी कांग्रेस नेताओं की जांच समिति बनाई है।    

11:35 AM, 07-Feb-2024

देर रात तक हमीदिया आते रहे मरीज

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हरदा से रेफर होकर घायलों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हमीदिया अस्पताल में 28 घायलों को हरदा से रेफर कर लाया गया है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। तीन घायलों का भोपाल के एम्स में और एक घायल का भोपाल के नर्मदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस प्रकार कुल 32 घायलों को भोपाल लाया गया है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहीम खान बताया जा रहा है।

 

11:25 AM, 07-Feb-2024

Harda Blast News Live: हरदा में ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान खत्म, सीएम पहुंचे हरदा, महिलाओं ने रोका काफिला

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई। 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वाराणसी से आई नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है, जिसमें आग अभी भी धधक रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को हालात का जायजा लेने हरदा जाएंगे। इस दौरान सीएम यादव मृतकों, घायलों और उनके परिजनों पर भी मुलाकात कर सकते हैं। 

अभी भी फूट रहे पटाखे

हादसा कितना भयानक था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर अभी भी पटाखे फूट रहे हैं। जेसीबी और पोकलेन मशीन से मलबा हटाने पर बारूद और पटाखे दबे हुए मिल रहे हैं। 300 से ज्यादा दमकल वाहनों से आग बुझाने का प्रयास किया जा चुका है, इसके बाद भी मलबे से धुआं उठ रहा है। हरदा अस्पताल में डयूटी पर तैनात एसडीओपी बैतूल बीएस मौर्य ने बताया कि अब तक 217 लोग अस्पताल में लाए गए थे। इनमें से 11 की मौत हुई है। 73 अब भी हरदा में भर्ती हैं। इनमें 51 फैक्टरी में काम करने वाले लोग शामिल हैं। 95 को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।  

अब भी लाशें उगल रहा है मलबा 

हरदा फटाका फैक्टरी के तलघर में लोगों के दबे होने की आशंका है। 20 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। प्रशासन ने तलघर से मलबा हटाने का काम अभी शुरू नहीं किया है। ।300 से ज्यादा दमकल आग बुझाने में लगी है। एक दर्जन से अधिक पोकलेन मशीनें मलबा हटाने के काम में लगी हुई हैं।

मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख देने के आदेश 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT)ने ब्लास्ट केस पर संज्ञान लेते हुए एक आदेश जारी किया है। जिसमें मृतकों के परिजन को 15 लाख, मामूली घायलों को तीन और गंभीर घायलों को पांच लाख रुपये देने के आदेश  दिए हैं। साथ ही हादसे में जिनके घर जल गए हैं उन्हें पाच और जिनके खाली कराए गए उन्हें 2 लाख रुपए देने के आदेश दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here